Jaunpur News: कांग्रेस नेता के प्रयास से बदला गया जर्जर विद्युत केबल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के ग्राम मानीकला मोहल्ला डीह बाबा का विद्युत केबल जर्जर हो गया था, जो आए दिन जलकर गिर जाता था। भीषण गर्मी से उपभोक्ता परेशान रहते थे, जनता ने मानीकला निवासी सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य व कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री साकिब सिद्दीकी को अवगत कराया। साकिब ने बिजली के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क किया और उन्हें इस समस्या को अवगत कराया तो अधिकारियों ने नया केबल लगाने का आदेश दिया और जनता को राहत मिली। कांग्रेस नेता साकिब ने बिजली अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और जनता ने साकिब को बधाई दी। इसके अतिरिक्त साकिब ने 2024 में मानीकला के मोहल्ला भुनास का लगभग दो हजार मीटर केबल लगवाया था और इसके अतिरिक्त भी नई आबादी पूरब तरफ में विद्युतीकरण भी करवाया था। बिजली के मामले में कांग्रेस नेता साकिब का पच्चीस हजार आबादी वाले ग्राम मानीकला में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
