Jaunpur News: ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवां निवासी शिव कुमारी पत्नी बनवारी उम्र करीब 50 वर्ष की ज़हरीले जंतु के काटने से मौत हो गई जिससे स्वजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे महिला अपने घर की सफाई कर रही थी कि इसी बीच किसी ज़हरीले जंतु ने काट लिया और वह घर से बाहर निकल कर अपने स्वजनों को अवगत कराया। जानकारी होते ही घर के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने अन्य जगह ले जाने का सलाह दिया जिस पर स्वजन मछली शहर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम ले गए जहां पर डॉक्टर ने मौत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार व आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को घर ले आकर अपने अन्य परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मृतक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।
