BREAKING

Jaunpur News: स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस : डॉ. आशुतोष मिश्रा

8 दशक में भारत ने की उल्लेखनीय प्रगति : शिवेंद्र प्रताप सिंह

उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष मिश्रा प्रधानाचार्य उमानाथ सिंह लॉ कॉलेज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं।

मैनेजर इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। बेशक, बीते 8 दशक में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डी नजरथ ने कहा कि आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां सिर उठाए खड़ी हैं। गरीबी, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता... इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो बन पड़ेगा, करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस 

उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव ने कहा कि भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्‍य था, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय चला और यह एक थका देने वाला अनुभव था, जिसमें अनेक स्‍वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए। 

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने प्रबंधक और शिक्षकों के साथ अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में अच्छे मॉडल पर विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और प्रबंधक ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अवनीश कुमार सिंह और कामिनी राय ने किया। इस मौके पर शिक्षक एसके तिवारी, एसके अस्थाना, अजय कुमार पाठक, पूजा सिंह, अवनीश सिंह, भव्या, मयूरी, विनीत श्रीवास्तव, अनिल कुमार निगम, राम प्रवेश पाठक, निखिल कुमार मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
















Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 9648531617, 9839155647
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें