BREAKING

Jaunpur News: मीरगंज पुलिस को मिलेंगे नए कैमरे समेत आधुनिक उपकरण : डॉ. कौस्तुभ

पुलिस अधीक्षक ने मीरगंज थाना का किया औचक निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा. कौस्तुभ ने मीरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। वे 45 मिनट तक मीरगंज थाने में शस्त्रागार, बंदी गृह, लेखागार कार्यालय, पुलिस बैरक, थानाध्यक्ष कक्ष, सीसीटीवी आदि का निरीक्षण करते हुए बीच-बीच में  थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी देते रहे। निरीक्षण उपरांत उन्होंने रखरखाव पर खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस को और आधुनिक बनाने के लिए नए कैमरे और उपकरण से लैस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन संबंधित विवादों का निपटारा कराने में पूरी सतर्कता  बरते जाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान पीआरओ सतेन्द्र विक्रम, थानाध्यक्ष विनोद अंचल मौजूद रहे।

9thAnniversary: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 9वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें