Jaunpur News: बरसात से ढहा कच्चा मकान, दंपति घायल

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बारिश के चलते एक कच्चा मकान धाराशाई हो गया। मलबे में दबकर दंपति घायल हो गए जिनका उपचार खेतासराय कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय पर किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गांव निवासी इद्रीश का कच्चा मकान में शुक्रवार की रात हो रही बारिश में अचानक ढह गया। गृहस्वामी वह उसकी पत्नी उसी मकान में सोये हुए थे। संयोग अच्छा था कि दीवार का बड़ा हिस्सा बगल की दीवार पर लुढ़क गया। दोनों दीवारों के बीच खाली स्थान बच गया था। इसी के बीच दंपति सो रहे थे जिससे उन्हें हल्की चोटें आई। इस मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें