Jaunpur News: राजबली यादव का निधन, साथियों ने जताया शोक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व जिला मंत्री एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद उपाध्यक्ष राजबली यादव का अस्वस्थता के कारण 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया जिसके उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने अपने सम्बोधन में कर्मचारी एवं पेंशनर्स हितों के लिए स्व. राजबली यादव के संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिह ने अपने सम्बोधन में संगठन कार्य के लिए स्व. यादव को अपना राजनीतिक गुरू बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा को ओंकार नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, इं. जेडी सिंह, अमर बहादुर यादव, अखिलेश कुमार यादव, तेगबहादुर यादव, मिठाई लाल, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, केपी सोनकर, ओमप्रकाश सिंह, दशरथ राम, मुकुंद लाल उपाध्याय, तेपेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए स्व. राजबली जी के संघर्ष का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोकसभा का संचालन संगठन के जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें