Jaunpur News: शराब व कबाब की वजह से चली गई राजकुमार की जान
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के चिटको गांव में शुक्रवार देर रात लाठी से पीटकर 30 वर्षीय राज कुमार राजभर की हुई हत्या की मुख्य वजह शराब व कबाब है। मृतक व आरोपी राम दयाल राजभर पड़ोसी होने के साथ-साथ दोनों में संबंध बहुत अच्छे थे। रोज दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। ज्यादा से ज्यादा वक्त दोनों का साथ बीतता था। गवई रिश्ते में राम दयाल चाचा लगता था। दोनों के बीच अच्छे संबंध होने के बाद भी एकाएक दुराव व आक्रोश इतना बढ़ा कि बात हत्या तक पहुंच गई तो इसका मुख्य कारण शराब व कबाब था।
राम दयाल राजभर के घर मछली बनी थी और राज कुमार राजभर के घर भी। देर रात राम दयाल राज कुमार के घर गया कहने की मछली आकर घर खा लेना। वह कहकर घर के लिए चल दिया। राजकुमार के घर की महिला ने कहलवाया। राजकुमार से की कह दीजिए आज मेरे घर ही खा ले। राज कुमार रामदयाल से खाने के लिए कहने उसके दरवाजे पर गया कि मेरे घर ही खा लीजिए यहां भी मछली बनी है। शराब के नशे के कारण रामदयाल को राजकुमार की बात नागवार लगीं। वह राजकुमार को अपशब्द कहने लगा। राज कुमार ने आपत्ति करते हुए अपशब्द कही तो बात बढ़ गई। राम दयाल के घर वाले मिलकर राज कुमार की पिटाई करने लगे। राजकुमार भागा तो राम दयाल ने लाठी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिया। वह बगल के धान के खेत में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार के दो पुत्र 11 वर्षीय राज व 4 वर्षीय अरुण, पुत्री 7 वर्षीय कृति है।
राजकुमार की हत्या के आरोप में प्रधान सहित 7 के खिलाफ मुकदमा
चंदवक क्षेत्र के चिटको गांव में शुक्रवार देर रात लाठी डंडे से राजकुमार राजभर की पीटकर हुई हत्या के मामले में पिता राम लोचन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 7 लोगों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में राम लोचन ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रभु राजभर पुत्र बदलू, रामदयाल राजभर पुत्र शंकर, बेचन राजभर पुत्र राम दयाल, मोनल, सोनल पुत्री रामदयाल, मीरा पत्नी रामदयाल, रानी पत्नी दिनेश राजभर निवासीगण चिटको ने बेटे राजकुमार की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: त्वरित निस्तारण होने वाले मामलों का तुरंत निस्तारण करें कानूनगो, लेखपाल : डीएम
![]() |
विज्ञापन |