Jaunpur News: तिरंगे के सम्मान में सैकड़ों लोगों ने किया पैदल मार्च
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जहां तिरंगे के सम्मान में सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च किया व देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया। तिरंगा यात्रा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित शहीद स्तम्भ से आरंभ होकर रूधौली बाजार होते हुए वापस ब्लॉक मुख्यालय पहुंची जहां महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यात्रा की शुरुआत डॉ. तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि देश के सैनिकों, बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए। तिरंगा यात्रा के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राकेश वर्मा, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, अरविन्द वर्मा, सौरभ मिश्र, सोनल सिंह, ब्रह्मानंद, जीतेन्द्र शाह, शिक्षक सतीश सिंह, अध्यक्ष डा. रनंजय सिंह, सुधाकर सिंह, दुष्यंत मिश्रा, योगेंद्र यादव, डा. विक्रांत गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यक्रती, सफाईकर्मी, ब्लॉक के सभी अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक बंधुओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम

%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8,%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%20%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%AE%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)