Jaunpur News: शहीद जिलाजीत की श्रद्धांजलि सभा में आये लोगों ने किया नमन
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के इजरी गांव में मंगलवार की सुबह 10 बजे शहीद जिलाजीत यादव की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया। सुबह से ही क्षेत्र के सभ्रांत लोगों का शहीद जिलाजीत यादव की याद में बनाये गए पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। दिन में 10 बजे से सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, आलोक त्रिपाठी, नंदलाल यादव, अशोक यादव, रत्नाकर चौबे, डॉ. बृजेश यदुवंशी, अंद्रेश यादव आदि ने शहीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। आपको बता दें कि 12 अगस्त 2019 को इजरी गांव निवासी जिलाजीत यादव कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हो गए थे। उसी समय से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व सैनिकों को टोली मौके पर पहुंच कर जिलाजीत यादव को सैनिक सम्मान से नमन किया। परेड कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शहीद की मां, पत्नी व पुत्र को श्रद्धांजलि देता देख नम हुई आंखें
जफराबाद, जौनपुर। शहीद जिलाजीत यादव को जब श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी वृद्ध माँ उर्मिला यादव,पत्नी पूनम यादव तथा एक मात्र पुत्र जीवांश जब शहीद के मूर्ति पर पहुंच कर जब श्रद्धांजलि देने लगे तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखों से अश्रु धारा निकल पड़ी।सात वर्षीय पुत्र जब पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण करने लगा तो वह रो पड़ा।

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8,%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%20%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%AE%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)