Jaunpur News: डॉ. मधु पाठक ने 'अगस्त क्रांति' कविता का किया पाठ
शहर समता विचार मंच जौनपुर के बैनर तले महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुई। काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. सुमन सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं डॉ. नीलू सिंह रहीं। यह काव्य गोष्ठी शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक चली, जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान के द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया। इस काव्य गोष्ठी में सभी महिला रचनाकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा इस आयोजन को सफल बनाया जिसमें डॉ. रीना श्रीवास्तव ने 'जीवन का पथ', डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने 'गगन की ऊंचाई को है नापना', 'डॉ. सुषमा मिश्रा ने' काश अगर मैं चिड़िया होती ', डॉ. नीलू सिंह ने 'स्त्री तेरी यही कहानी', डॉ. सुमन सिंह ने 'गुलमोहर', डॉ. मधु पाठक ने 'अगस्त क्रांति' कविता का पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मधु पाठक ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय धर्मापुर में बारिश के चलते घुटने तक भरा पानी, साहब बोले - जब तक पानी निकल न जाए, छात्रहित में विद्यालय बंद रखें
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)