Jaunpur News: उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के जलालपुर कस्बे में पावर हाउस के पास उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जौनपुर इन्दु प्रकाश सिंह इन्दू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार मिश्र तथा मंच का संचालन रामचन्दर सिंह एवं पंकज पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। जिले का एक छोटा बाजार कचगांव नगर पंचायत घोषित हो चुका है, जबकि ऐतिहासिक और बड़ी आबादी वाला जलालपुर बाजार अब तक नगर पंचायत नहीं बन सका है। यह स्थिति तब है जब नगर पंचायत घोषित करने का अधिकार नगर विकास मंत्री के पास होता है। वर्तमान में एके शर्मा नगर विकास मंत्री होने के साथ-साथ जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, इसके बावजूद जलालपुर को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवती संग अश्लील कृत्य व धमकी देने के आरोप में मुकदमा
उक्त बातें उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इन्दू ने एक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे कही। उन्होंने कहा कि अब हम व्यापारी जलालपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारी संकट में हैं। सरकार से इस मामले में कोई बड़ी उम्मीद करना उचित नहीं होगा, इसलिए हमें व्यापारियों को संगठित होकर इस चुनौती का समाधान स्वयं निकालना होगा। कार्यक्रम में पत्रकार के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर त्रिलोचन बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, पराउगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव, पुरेव व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, सिरकोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम यादव, चौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय राज यादव, संगठन सचिव रतन गुप्ता, राजेश गुप्ता, त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी, तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी, मोहम्मद इमरान खान के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थिति रहे।