BREAKING

Jaunpur News: तटवर्ती इलाकों में घुसा गोमती नदी का पानी, दहशत

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते तटवर्ती इलाकों में जहां पानी भर गया है। वहीं बरमलपुर गांव जाने वाले सड़क पर जल भराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की विभीषिका को सन्निकट देख तटवर्ती इलाके के वाशिन्दों में दहशत का माहौल है। बताते हैं कि गोमती नदी का जलस्तर दिनोंदिन तेजी से बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाकों के गांवों चंदवक घाट, बरमलपुर, पांडेयपुर, बरौटी, चवरवर, चौबेपुर, चांदेपुर, बरहपुर, नरकटा सहित अन्य गांवों के वाशिन्दों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। पानी के बढ़ते दबाव के चलते सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते मवेशियों के लिए चारा की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। अभी यहां पर प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। बाढ़ राहत शिविर के संबंध में पूछे जाने पर लेखपाल श्रीराम यादव ने बताया कि अभी राहत शिविर की व्यवस्था नहीं हुई। स्थिति पर नजर रखने का निर्देश मिला है।

9thAnniversary: बीएसए कार्यालय लेखा विभाग के एकाउंटेंट रजनीश श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 9वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें