वैश्विक मंच पर Cultural Champion Award से सम्मानित हुईं डॉ. मंजू लोढ़ा
नया सवेरा नेटवर्क
त्रिनिडाड एंड टोबैगो। भारत के लिए गर्व का क्षण। डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा, लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन और महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष को IGC ग्लोबल अवॉर्ड्स 2025 में "Cultural Champion Award" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय संस्कृति, साहित्य और मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. लोढ़ा न केवल एक कवयित्री, परम चक्र पुरस्कार डायरी लेखिका, और प्रेरक वक्ता हैं, बल्कि एक समर्पित समाजसेविका भी हैं, जिन्होंने हजारों लोगों के जीवन को छुआ है। यह समारोह 17 से 20 जुलाई 2025 तक त्रिनिडाड एंड टोबैगो में आयोजित IGC वार्षिक व्यवसाय सम्मेलन के दौरान हुआ, जिसे ISHKAMA Global Change और IGC द्वारा आयोजित किया गया था। इस वैश्विक मंच पर डॉ. लोढ़ा को सम्मानित किया जाना भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: सीएम योगी ने सावन पवित्र मास में शिव को समर्पित रुद्रा वनम स्थापना का दिया तोहफा