Jaunpur News: गड्ढे में मिला महिला का शव, मामला संदिग्ध
बिपुल सिंह @ नया सवेरा
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र कड़ेरेपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही एक पानी भरे गड्ढे में महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंची डायल 112 की पुलिस की निष्क्रियता देखकर लोगों में नाराजगी जाहिर किया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है, जिसके हाथ पर दो टैटू मार्क बने हैं, जिस पर खुशबू नाम लिखा है तथा चांद का निशान बना है, हाथ में चूड़ी नेल पॉलिश तथा पैर में बिछिया पहनी हैं। समाचार संकलन तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई उपरान्त शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए मोर्चरी हाउस जौनपुर में रखवाया गया है। पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)