BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़नपुर गांव में संचालित मोबाइल टावर के शेल्टर रूम का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोरों के द्वारा 5 बैटरी उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दिया है। उक्त टावर की देखरेख कर रहे टेक्नीशियन शोभित कुमार उपाध्याय ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23 अगस्त की रात चोर शेल्टर रूम में रखी 6 बैटरियों में 5 बैटरी उठा ले गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें