Jaunpur News: जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पर हमले की कोशिश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को दवा वितरण कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट कौशल कुमार त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने की नीयत से पहुंचे कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब बारह बजे अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीज लाइन में खड़े होकर दवा ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने लाइन तोड़कर जबरन दवा लेने की कोशिश की और वहां तैनात कर्मचारियों से बहस करने लगे। जब चीफ फार्मासिस्ट कौशल त्रिपाठी ने उन्हें लाइन में खड़े होकर दवा लेने की सलाह दी, तो वे उग्र हो गए और अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया।
कुछ ही देर में 8-10 की संख्या में युवक बुलेट मोटरसाइकिलों पर हॉकी, लाठी-डंडे लेकर अस्पताल परिसर में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मामले की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा, भंडारी चौकी प्रभारी एवं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मौके से हिरासत ले लिया और उनके कब्जे से मोटरसाइकिल, हॉकी एवं डंडे बरामद किया। पुलिस पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डाकघरों में 2 अगस्त को कार्यबाधित
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)