Jaunpur News: कल्याणपुर बाजार में व्यापारियों ने मिट्टी ढुलाई के काम के विरोध में किया प्रदर्शन
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद,जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार में दिनों रात ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टरों व डंफरो के चलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो स्थानीय रेलवे स्टेशन से जौनपुर जंक्शन तक एक और रेलवे लाइन के बनाने का काम चल रहा है।ऊक्त कार्य के लिए सुंगुलपुर गांव से मिट्टी ले जाने का काम चल रहा है।
कल्याणपुर बाजार से प्रतिदिन करीब 200 डंपर और 200 से अधिक ट्रैक्टर ओवरलोड मिट्टी लादकर निकलते हैं। एक घंटे में 20 से ज्यादा डंपर और करीब 20 ट्रैक्टर का आवागमन होता है। व्यापारियों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कुछ ट्रैक्टर चालक तो बिना लाइसेंस के है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक डॉ. लालजी सिंह का मना 78वां जन्मदिवस
ऊक्त वाहनों से ओवरलोडिंग की वजह से सड़कों पर मिट्टी गिरती है। दिनभर उड़ती धूल से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।बरसात होते ही वही मिट्टी बाइक आदि के लिए खतरनाक बन गयी है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश चंद्र जायसवाल ने कहा कि मिट्टी ढुलाई जारी रह सकता है, लेकिन वाहनों की स्पीड कम होनी चाहिए। मिट्टी लदे ट्रैक्टरों व डंफरो पर प्लास्टिक लगाया जाना चाहिए। जिससे लोगो को मिट्टी व कीचड़ से नुकसान न पहुंचे। महामंत्री संजय कुमार यादव ने वाहनों की तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका जताई। प्रदर्शन में पंकज जायसवाल, साहबराज यादव, मंगल गुप्ता, रमेश चंद्र जायसवाल, त्रिभुवन जायसवाल, अंकित मोदनवाल, राजेश गुप्ता, भोनू सुलेमानी, अर्जुन गौतम, राज यादव, प्रीतम मोदनवाल और प्रदीप चौहान समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
![]() |
Ads |