Mumbai News: हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था की 249 वीं काव्यगोष्ठी सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई द्वारा डॉ.शैलेश दुबे की पावन स्मृति में 27 जुलाई रविवार को न्यू सी ब्यु न्यू रविराज काम्प्लेक्स जेसल पार्क भाईंदर पूर्व में डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा एवं 249 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ सुधाकर मिश्र ने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए कहा कि मैंने शैलेश जैसा सेवा भावी विद्यार्थी, एक अच्छा मित्र और संस्था के लिए समर्पित कर्मठ, मेहनती ईमानदार सहयोगी खो दिया। मुख्य अतिथि डॉ.कृपाशंकर मिश्र ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए काव्य पाठ किया। संस्था के महासचिव डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने डॉ शैलेश दुबे के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि ईश्वर शैलेश की आत्मा को मुक्ति प्रदान करें। शे'र पढ़ें "दो मिनट का मौन पूरी जिंदगी, बाद बाकी है अधूरी जिन्दगी।" प्रसिद्ध गीतकार कल्पेश यादव ने गीत पढ़ा "मन चंचल है,तन व्याकुल है,शांत सरोवर में एक पत्थर फेंक दिया" सोनल दुबे ने अपने गुरु शैलेश दुबे को समर्पित रचना "गुरु होते हैं ज्ञान के सागर" पंक्तियों से श्रद्धांजलि व्यक्त किया। माता कृपाल उपाध्याय ने "हँस के कहै बलम से धनियाँ हम परधनियाँ लडबै ना" लोक गीत सुनाया। "शैलेश असमय महि तजी देह गयों परलोक" अमरनाथ द्विवेदी ने काव्य के माध्यम से विचार व्यक्त किया।"ऐहमे तनिखौ न संशय भरम बाबा बेल पतियों से होलै मगन" अरुण दुबे ने भूत-भावन भोलानाथ को समर्पित गीत पढ़ा। डॉ. ओमप्रकाश तिवारी ने "हमसे ठाना ना लड़ाई काल डेराई ज‌ईबै ना" लोक धुन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त किया। उपेन्द्र पाण्डेय ने "मेरे दिलवर मेरे हमदम मेरे ख्वाहिश हो तुम" तरन्नुम में ग़ज़ल सुनाया। कहानीकार प्रभाकर मिश्र ने "इंतजार" कहानी का मार्मिक भावपूर्ण वाचन किया ‌। "भ्रमित मन अब तो आँखें खोल"  मार्कंडेय त्रिपाठी ने शब्द पुष्प अर्पित किए। संजय सिंह निर्जल ने श्रवण मास में भूत-भावन भोलानाथ को समर्पित रचना "आदि है न अंत है अंत ही अनंत है" की भावपूर्ण प्रस्तुत किया। डॉ.चन्द्रभूषण शुक्ल ने शैलेश दुबे से जुड़ी स्मृतियों को व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त किया।

 अरुण दुबे ने सरस्वती वंदना "वर रे वीणा वादिनि वर रे" से विधिवत कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अवनीश सिंह ने किया एवं अतिथियों के प्रति आभार मुकेश तिवारी ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Poetry: कच्चा आँगन 

9thAnniversary: पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 9वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें