Jaunpur News: टीडी कॉलेज की पठन-पाठन व्यवस्था सराहनीय : ज्ञान प्रकाश सिंह
2027 तक प्रदेश में ही नहीं देश में होगी कॉलेज की पहचान : सत्यप्रकाश सिंह
डीलक्स शौचालय एवं कैंपस में इंटरलॉकिंग का हुआ लोकार्पण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के बालिका भवन में डीलक्स शौचालय एवं कैंपस में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने संयुक्त रूप से किया। इंटरलॉकिंग का कार्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने धन से कराया एवं डीलक्स शौचालय का निर्माण एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने अपने निधि से कराया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेहतर पठन-पाठन का होना चाहिए। यह कॉलेज छात्राओं के लिए अलग से पठन-पाठन की व्यवस्था जो किया है वह सराहनीय है, उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुंबई पर्यटन के लिए आमंत्रित भी किया। श्री सिंह ने छात्राओं को कविता एवं कहानी के माध्यम से उत्साहवर्धन किया। हालांकि ज्ञान प्रकाश सिंह हमेशा जिले के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं और शिक्षण संस्थानों में उन्होंने काफी सहयोग किया है।
यह भी पढ़ें | विश्व विख्यात “बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय” का कार्यकारिणी परिषद सदस्य मनोनित होने पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल को बधाई-पुष्पेन्द्र सिंह
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थी देश ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आभा बिखेर रहे हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह के कार्यकुशलता एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा जो भी इस विद्यालय के सहयोग मांगा जाएगा उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मार्च 2027 तक मेरा सपना है कि इस विद्यालय का प्रदेश में ही देश में अपना एक स्थान बने। तिलकधारी कॉलेज का प्रत्येक सदस्य देश के किसी कोने में परिचय का मोहताज नहीं है। प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे एक बुलावे पर इतनी बड़ी-बड़ी हस्तियां विद्यालय में आयी हैं, उनके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं।
इस मौके पर टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, टीडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, प्रबंधन तंत्र के सदस्य दिनेश सिंह, कुंवर भजन प्रताप सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, पूर्व प्रचारक डॉ. एमपी सिंह, जेपी सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर अरुण विजय सिंह, अनिमेष कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, राजवीर सिंह राजा, धीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रमोद कुमार सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह मेहरमा, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह बघेल, राजेश सिंह टोनी, भारत सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, डॉ. जंग बहादुर सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह गुलालपुर एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।