BREAKING

Jaunpur News: पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया उदघाटन

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। नगर के मुख्य चौराहे के निकट पुराना थाना स्थित नई पुलिस चौकी का उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात जन चौपाल में फरियादियों की समस्याएं सुनी। नगर में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का सांदेश दिया। मुख्य ताजिया चौक पहुंच की मोहर्रम के जुलूस के मार्गों की जानकारी लिया। शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने भी जन चौपाल में संवाद किया। इस मौके पर एसडीएम कुणाल गौरव, चेयरमैन वसीम अहमद, डॉ. एमएस खान, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, अवनीश सिंह गुरुजी, सोनू कुमार, कुसुम सिंह एडवोकेट, रूपेश गुप्ता मोनू, फारूक आज़म, अबुल कौसर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी तारिक़ अंसारी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें