Jaunpur News: श्रेयस्कर अध्यक्ष व कमलेश मिश्रा बने मंत्री
यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन का त्रिवार्षिक सभा की हुई बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रविवार को आरएन टैगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल के श्री राम हॉल में बैंक असोसिएशन (आईबीया) के तत्वावधान में एक सभा आहूत की गई जिसमें सभी बैंकों के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चैयरमैन आरपी सिंह ने अपने सम्बोधन में संगठन के मजबूती पर बल दिया, पुराने मुद्दे पर सभी लोगो का ध्यान आकृष्ट कराया। उपस्थित आम सभा मे सर्व सम्मति से श्रेयस्कर सिंह (पीएनबी) को अध्यक्ष, कमलेश मिश्रा को मंत्री चुना गया। पर्यवेक्षक चंद्र कुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में आम सभा का चुनाव संपन्न हुआ। कार्य क्रम में संरक्षक श्रीदेव मौर्य, डॉ संतोष तिवारी, अवधेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय यादव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीरो पॉवर्टी अंतर्गत कैंप आयोजित कर श्रमिकों का बनाया जा रहा श्रम कार्ड
![]() |
Ad |