Mumbai News: वरिष्ठ शिक्षक रामनाथ यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Mumbai News Senior teacher Ramnath Yadav's service completion felicitation ceremony concluded
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। गणित एवं विज्ञान के आदर्श शिक्षक, शिष्यवृत्ति परीक्षा के कुशल मार्गदर्शक,रामनाथ यादव, इंचार्ज शिक्षक गणेश नगर बीएमसी स्कूल कांदिवली प. का  मनपा. में लगभग 33 वर्ष की लंबी सेवा के पश्चात बंदरपाखाडी शाला सभागार कांदीवली में विदाई समारोह रखा गया जिसकी अध्यक्षता प्रशासकीय अधिकारी आर/द. विभाग सुनंदा मिरजकर ने किया। 

Mumbai News Senior teacher Ramnath Yadav's service completion felicitation ceremony concluded

मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव,  मनपा के अधीक्षक तौहीद शेख,पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, प्रभारी विभाग निरीक्षक मीना कवले, पूर्व प्रधानाध्यापकों सीताराम यादव, अवधेश सिंह, राजनारायण यादव, रतीराम यादव,शीतलाप्रसाद यादव, ब्रह्मदेव मिश्र, रमाशंकर यादव, रामकृपाल यादव तथा  मुख्याध्यापिका निष्ठा वाईरकर व स्वीटी पाटिल ने  रामनाथ यादव के सुंदर व्यक्तित्व एवं  कर्मशील स्वभाव की सराहना की। अपनी शुभेच्छा वक्तव्य में मिरजकर मैडम ने  कहा कि रामनाथ यादव हमेशा बच्चों के प्रति समर्पित रहे। नगरसेवक कमलेश यादव ने रामनाथ यादव द्वारा गणेशनगर स्कूल के लिए किए गए कार्यों को याद किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से संगीत शिक्षिका पूजा फडणीस ने किया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई-2 पर चर्चा का आयोजन

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामनाथ यादव के सगे संबंधी तथा परिवार के लोग,तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं शुभकामनाएं देने हेतु सभागार में उपस्थित थे। कार्यक्रम में रामनाथ यादव के ज्येष्ठ सुपुत्र इंजीनियर व मैनेजर मनोज यादव द्वारा अपने पिता के बारे में व्यक्त किए गए सुंदर विचार ने वातावरण को भावुक कर दिया।शाला परिवार द्वारा पारंपरिक ढंग से रामनाथ यादव का सपत्नीक हार्दिक सत्कार किया गया।  कार्यक्रम का सूत्र संचालन महापौर पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल ने किया। प्रशि. शि.प्यारेलाल यादव ने  पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल द्वारा रामनाथ यादव के सम्मान में लिखे गए अभिनंदन पत्र का सुंदर वाचन किया। नवनियुक्त इंचार्ज शिक्षक चंद्रकुमार राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें