Mumbai News: एमटीएनएल के वरिष्ठ कर्मचारी सुरेंद्रनाथ दुबे सेवानिवृत्त

Mumbai News: Senior MTNL employee Surendranath Dubey retires

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। एमटीएनएल में 43 वर्षों तक अपनी निष्ठावान सेवाएं देने के बाद सुरेंद्रनाथ दुबे सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। 60 वर्षीय सुरेंद्रनाथ दुबे जी पिछले 17 वर्षों से मनपाड़ा, ठाणे (वेस्ट) शाखा में कार्यरत थे। सरल स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे सुरेंद्रनाथ दुबे ने अपने सेवाकाल में एक मिसाल कायम की। साल 1981 में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले सुरेंद्रनाथ दुबे ने तकनीकी और प्रशासनिक दोनों ही क्षेत्रों में बेजोड़ योगदान दिया। वे सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक और वरिष्ठों के लिए भरोसेमंद स्तंभ रहे। समय की पाबंदी, शांतचित्त व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली उनकी पहचान बनी रही। विदाई समारोह में शाखा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। 

Mumbai News: Senior MTNL employee Surendranath Dubey retires

सहकर्मियों ने उन्हें ऑफिस की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनका अनुभव, सरलता और सहयोगभाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। शाखा प्रबंधक ने कहा, कि सुरेंद्रनाथ दुबे जैसे कर्मयोगी आज के समय में दुर्लभ हैं। उनका कार्यकाल संस्था की धरोहर है। सेवानिवृत्ति के बाद सुरेंद्रनाथ दुबे अब सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक अध्ययन और परिवार के साथ समय बिताने की दिशा में सक्रिय रहने की योजना बना रहे हैं। उनकी 43 साल की कार्ययात्रा यह बताती है कि सच्ची निष्ठा, समर्पण और अनुशासन से ही कोई भी कर्मभूमि को तपोभूमि बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | Article: ट्रंप का वन बिग ब्यूटीफुल बिल सीनेट में पारित बनाम मस्क की नई राजनीतिक पार्टी "अमेरिका पार्टी" 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें