Mumbai News: समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी का सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई की यात्रा पर आए जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी का सम्मान किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे, सोनू यादव, भोला वर्मा, समाजसेवी अजीत सिंह उपस्थित रहे। एक दशक पहले उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में मुन्ना त्रिपाठी महानगर में काफी चर्चित रहे। उत्तर भारतीयों के लिए उन्होंने कई बार आंदोलन भी किए। मुन्ना त्रिपाठी ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रियदर्शनी संकुल की दुर्दशा को लेकर भाजपा के विधायकों और नगरसेवकों पर भड़की जनता
![]() |
Ad |