Jaunpur News: प्रदीप बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के उपाध्यक्ष
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रति अच्छे कार्यों को देखते हुए बहुत ही जुझारू प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें कि प्रदीप जी संगठन में भ्रष्टाचार एवं आमजन के मुद्दो को मजबूती के साथ जनता एवं सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। सच्चाई के साथ निर्भीक रूप से संगठन में कार्य करने के कारण उनकी कार्यकुशलता को देखते हुये संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
उक्त नियुक्ति होने के बाद से संगठनों में खुशी छा गई है। उक्त नियुक्ति के दौरान श्री उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में आमजन के हितों व उनसे जुडी परेशानियों को अपने संगठन के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक कार्य में होने वाली तमाम शिकायतों एवं अड़चनों को दूर करने के लिये सभी को साथ लेकर उसे दूर करने का पूर्ण प्रयत्न करेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करते हुये कभी भी किसी का अहित नही होने देंगे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।