Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह के चचेरे भाई का निधन

नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के चचेरे भाई तथा संघ के ट्रस्टी जयसिंह का आज 51 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक राजहंस सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, चित्रसेन सिंह, जयप्रकाश सिंह, देवेंद्र तिवारी, उदय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, अक्षयबर तिवारी, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल गलगली, आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, राम नगीना यादव समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। वे भांडुप में रहते थे।