Jaunpur News: छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के जफराबाद क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राम मैनेजर चौहान की पुत्री सोनम चौहान रात को खाना खाकर एक कमरे में सोने चली गयी। वह रात में किसी समय पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। राम मैनेजर चौहान के एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। बड़े बेटे व बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा दो दिन से ससुराल में था। घर में मां-बाप के अलावा दो बहनें ही थी। सोनम दूसरे नम्बर की लड़की थी। वह इंटर की छात्रा थी। घटना के कारण का कभी कुछ पता नहीं चल सका है। गांव में घटना को लेकर चर्चा है। थानाध्यक्ष जफराबाद विश्वनाथ सिंह ने बताया कि शव को पुलिस ने दरवाजा की अंदर लगी कुंडी को तोड़कर शव को कब्जे में लिया। इस मौके पर कुछ नहीं मिला, हालांकि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी आयी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: व्यापारी पर किया जानलेवा हमला
![]() |
Ad |