Mumbai News: पुस्तक उठो हिन्द के वीर बाॅंकुरों पर परिचर्चा व काव्यगोष्ठी सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। काव्य सृजन व हमरूह प्रकाशन के संयुक्त प्रयास से साझा संग्रह उठो हिन्द के वीर बाॅंकुरों पुस्तक पर ओमप्रकाश तिवारी जी ने अपने स्पष्ट विचार रखे। तदोपरांत अरुण दुबे "अविकल" की अध्यक्षता में काव्यगोष्ठी भी हुई।मुख्य अतिथि किरन चौबे व विशिष्ट अतिथि सौ.अंजू शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में बहुत ही सौम्य संचालन कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव "कमल" ने किया। संस्था अध्यक्ष "आत्मिक" श्रीधर मिश्र की देख रेख में आयोजन लवरेज रहा। अध्यक्ष अरुण दूबे"अविकल" ने कवियों के रचनाओं की बहुत ही सुन्दर समीक्षा कर सबको गदगद कर दिया। सावनी फुहार और कजरी से सजा आज का आयोजन आनंददायक रहा।

 आज आनंद देने वाले आनंद को छोड़कर बाकी कवि जमदग्निपुरी,माता प्रसाद शर्मा, ताज मोहम्मद "ताज", ओमप्रकाश तिवारी, प्रा.अंजनी द्विवेदी "अनमोल", लालबहादुर यादव "कमल", राकेश मणि त्रिपाठी, गुरु प्रसाद गुप्त, सजनलाल यादव, अवनीश कुमार दीक्षित "दिव्य", डॉ शारदा प्रसाद दुबे" शरदचंद्र","आत्मिक" श्रीधर मिश्र, किरन चौबे, अरुण दुबे "अविकल", अंजू शर्मा, लक्ष्मी यादव "आजश्विनी", रीमा यादव, शिखा गोस्वामी आदि। रहीं। अप्रत्यक्ष रूप से हीरा लाल यादव "हीरा" व मार्गदर्शक मोतीलाल बजाज अपनी रचनाओं द्वारा सभागार में उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत आयोजन अध्यक्ष मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा माॅं सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन पूजन अर्चन  पं.जमदग्निपुरी द्वारा स्वस्ति वाचन व किरन चौबे द्वारा वंदन से हुई। 

अथिति किरन चौबे अंजू शर्मा व अध्यक्ष अरुण दूबे अविकल जी का स्वागत संस्था ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से किया। श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम के प्रधान ट्रस्टी शर्मा जी राय की बड़ी पुत्रवधू आरती राय का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार धक्कादायक रहा। साथ में संस्था के उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद गुप्त जी की माताजी सूरजकली गुप्ता का गोलोक गमन सबको गमगीन कर गया। सभी उपस्थित सुधी जनों ने उन दोनों पुण्यात्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम नब्बे फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में आयोजित आयोजन के अंत में उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद गुप्त ने सभी का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: उत्तर भारतीय समाज एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें