BREAKING

Mumbai News: उत्तर भारतीय समाज' एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

Mumbai News उत्तर भारतीय समाज' एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
उत्तर भारतीय समाज' एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का कार्यक्रम उल्लासपूर्वक सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुम्बई। उत्तर भारतीय समाज का  स्नेह मिलन,सम्मान समारोह कल्याण के सोनावणे कॉलेज में आयोजित किया गया। डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों उत्तर भारतीय समाज बंधुओं ने भाग लिया। वर्तमान परिस्थिति में जब भाषा को लेकर विवाद जोरों पर है, तब हम उत्तर भारतीयों को संगठित रह कर संयम से काम लेना चाहिये और कोई भी उत्तेजित होकर भड़काऊ बयान नही देना है। ऐसा विचार डॉ विजय पंडित ने प्रगट किया। वरिष्ठ समाजसेवक अरुण दूबे-माटुंगा का उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यो के लिए विशेष सम्मान किया गया।सृजन संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र पांडेय ने समाज के दुर्बल घटक की मदद करने का आह्वान किया।विश्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री मुरलीधर तिवारी ने युवा वर्ग के लोगों को नशे से बचने की सलाह दी।

रिटेल मर्चेंट्स असोसिएशन के अध्यक्ष हृदय पंडित ने सभी मान्यवरों का स्वागत किया। वरिष्ठ समाज सेवक दिनेश दूबे वरिष्ठ बीजेपी नेता अजय मिश्रा,प्रदीप तिवारी,सच्चिदानंद पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष परिश्रम लिया। आभार प्रदर्शन मुरलीधर तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: अब यूपी के हर गांव का बच्चा बनेगा शुभांशु शुक्ला, योगी सरकार तैयार कर रही अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की पौध

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें