BREAKING

Mumbai News: मनपा चुनाव में पराजय के डर से उठाया जा रहा मराठी का मुद्दा: संजय उपाध्याय

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगरपालिका का चुनाव सन्निकट है और विरोधियों की हालत खराब है। ऐसे में मराठी का मुद्दा उठाकर महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध परंपरा को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। मराठी भाषा को लेकर परप्रांतियो के साथ की जा रही मारपीट को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले अन्य प्रांतों के लोग भी महाराष्ट्र और मराठी से उतना ही प्यार करते हैं, जितना यहां के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की लिपि देवनागरी है तथा संस्कृत दोनों भाषाओं की जननी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाला कोई भी व्यक्ति सपने में भी मराठी के अनादर की बात नहीं सोच सकता। आने वाली पीढ़ियां इतनी धड़ल्ले से मराठी बोल रही हैं कि बिना नाम बताएं कोई बता भी नहीं सकता कि उनका सरनेम क्या है? श्री उपाध्याय ने कहा कि इस बार मुंबई महानगरपालिका से विपक्ष का सफाया होने जा रहा है। यही कारण है कि विपक्ष लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगा हुआ है। परंतु जनता सब जानती है और आने वाले दिनों में ऐसे लोगों को करारा सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें