Mumbai News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा महाराष्ट्र: कृपाशंकर
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उनके सफल नेतृत्व में महाराष्ट्र तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर उनका अभिनंदन करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। मुख्यमंत्री के बहुत करीबी कृपाशंकर सिंह ने आज सुबह ही उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ यहां की गौरवपूर्ण संस्कृति, सद्भावना और भाईचारे को कायम रखने की दिशा में लगातार समर्पित भावना के साथ काम कर रहे हैं। यही कारण है कि वे महाराष्ट्र की जनता के बीच लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में जीत का नया इतिहास बनाएगी बीजेपी: राजकुमार मिश्रा