Jaunpur News: आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के हरीपुर गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार खेत में कुछ महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा महिला एक घायल हो गई। मृतक की पहचान रुची गौतम के रूप में हुई है। वह गोंठवा गांव थाना तेजी बाजार की रहने वाली थी और अपने ननिहाल सुभाष गौतम के घर आई थी। घायल महिला सविता पटेल पत्नी अजय पटेल रामपुरभभरा की निवासी है। चिकित्सा अधिकारी सुजानगंज डॉ. देवेन्द्र पाल के मुताबिक घायल की हालत सामान्य है। घटना के बाद तहसीलदार मछलीशहर रविरंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मृतक किशोरी दो भाई तथा तीन बहन में सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में पलटी कार

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें