Jaunpur News: बासूपुर हैट पर नहर में डूबा किशोर, मौत

Jaunpur News: बासूपुर हैट पर नहर में डूबा किशोर, मौत

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के अन्तर्गत  शारदा सहायक नहर के बासूपुर हैट पर शनिवार दोपहर नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पास लेने के चक्कर बस गड्ढे में पलटी, यात्री बाल बाल बचे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मुन्नू का 14 वर्षीय पुत्र इरफान शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ बासूपुर हैट पर नहाने गया था। बताया जाता है कि उसे तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के ही एक युवक ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से घबराए इरफान के साथी मौके से भागने लगे। बाद में ग्रामीणों के दबाव पर युवक का शव बाइक से घर ले जाया गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें