UP News: वनमंत्री डॉ अरुण ने रोटरी मंडल का पौधारोपण अभियान तरुउदय कराया प्रारम्भ
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। रोटरी मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी के आवाहन पर पूरे मंडल 3110 में वृहत पौधारोपण कार्यक्रम “तरु उदय”का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार ने इज़्ज़तनगर रेलवे कॉलोनी के प्रांगण में किया जिसमे बरेली नगर के सभी रोटरी क्लबों की भागीदारी रही। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार के द्वारा मौल श्री के पौधे के रोपण के साथ हुआ। इसके बाद रोटरी गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी द्वारा चंदन के पौधे का रोपण किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कटरू द्वारा कदंब एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पीपी सिंह ने शीशम का पौधा लगाया।
रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, मोहन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डी पी सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक , भावेश अग्रवाल, जितेंद्र मौर्य, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र लाला, सचिन गुप्ता , उमेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता आदि ने गुलमोहर के पौधे रोपित किए। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, सह मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, डॉ विनोद पगरानी आदि ने बॉटल ब्रश के पौधे लगाये। रोटरी क्लब ऑफ़ इज़्ज़तनगर के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष डॉ डी सी शुक्ल तथा क्लब अध्यक्ष अनिता सिंह लाल और सफेद चंदन के छह पौधे लेकर आये। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली हेरिटेज की और से अध्यक्ष शिल्पी शर्मा, शालिनी विद्यार्थी, अंजू गुप्ता, राधा सिंह ने पौधारोपण किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बासूपुर हैट पर नहर में डूबा किशोर, मौत
रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली नार्थ के अध्यक्ष जे आर गुप्ता सचिव सुरेश भाटिया, सुनील शर्मा, रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली ईस्ट के प्रेमशंकर, रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली वेस्ट के दीपक गोयल, रवि प्रकाश गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली मेट्रो के अनिल मेहरोत्रा, रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली चैम्बर के रजत मेहरोत्रा, सलिल बंसल, रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली सनराइज के मोहित मेहरोत्रा, संदीप जैन, रोटरी रोहिलखंड के नितिन शर्मा, संजय रिक्रीवाल, साहिल गुप्ता, बरेली ग्लोरी के अशोक अवस्थी, शैलेंद्र सक्सेना, न्यू बरेली की अध्यक्ष डॉ ऋतु भूटानी, बरेली श्री के विकास बंसल और पवन गर्ग आदि सभी उपस्थित रोटरी सदस्यों ने शीशम, मौलश्री, कदंब, गुलमोहर, चंदन तथा बॉटलब्रश के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पी पी सिंह, वन रेंजर बैभव चौधरी, डिप्टी रेंजर गुलशन अमरेश, समाजसेवी अनिल कुमार एडवोकेट, व्यापार मंडल के राजेंद्र गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य भी सम्मिलित रहे। मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
![]() |
विज्ञापन |