Jaunpur News: प्रदेश स्तर पर कॉलेज को गौरवान्वित होने पर शिक्षकों छात्र छात्राओं ने दी बधाई

बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ के रूप में हुआ चयन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज के  प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र सिंह का माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा पाठ्यक्रम समिति में अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए जाने पर जैसे ही सचिव माध्यमिक परिषद के द्वारा बधाई पत्र प्राप्त हुआ पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल हो गया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र  छात्राओं ने प्रधानाचार्य को बधाई दी। इस क्रम में वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार शर्मा डॉ कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि इससे विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य बधाई के पात्र हैं। आपके द्वारा पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया गया है। हम सभी विद्यालय परिवार की तरफ से आपको साधुवाद एवं बधाई देते हैं। इस मौके पर पूरा विद्यालय परिवार छात्र छात्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | चाइना+1 रणनीति के तहत वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका और यूके में रोड शो और राउंडटेबल करेगा इन्वेस्ट यूपी 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें