Jaunpur News: जमीनी विवाद में जमकर बरसे लाठी डंडे

नया सवेरा नेटवर्क

थानागद्दी, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र बिसुई बराई गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। मारपीट में घायल दोनों पक्षों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में इलाज के पश्चात मेडिकल मुआयना करवा कर दोनों पक्षों के मिलाकर 10 लोगों को जेल भेज दिया। बताते हैं कि बिसुई गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद काफ़ी दिनों से चल रहा जो मामला न्यायालय में भी चल रहा हैं। 

सोमवार की शाम दोनों पक्ष जमीन को लेकर विवाद कर लिये और गाली-गलौज मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पक्ष को लाठी डंडे से बेरहमी से मरते पीटते रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। मामले में एक पक्ष के प्रियांशु शुक्ला, शिवम शुक्ला, सुभाष शुक्ला, सुषमा शुक्ला, जाग्रति पाठक और दूसरे पक्ष के दिलीप शुक्ला, कैलाश नाथ शुक्ला, अन्नू तिवारी, बबिता शुक्ला, सरस्वती शुक्ला घायल हो गये।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष का जन्मदिन

 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया था। चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बहुत पुराना भूमि विवाद चल रहा हैं। मामला न्यायालय में भी चल रहा हैं। यथास्थिति के बावजूद दोनों पक्ष आये दिन विवाद करते रहते हैं। घटना के दिन सुबह में हलके फूलके विवाद को लेकर केराकत कोतवाली में दोनों पक्षों में सुलह समझौता भी हुआ था। उसके बाद शाम में दोनों पक्ष मारपीट कर लिये। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिखकर 10 लोगों को जेल भेज दिया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें