Jaunpur News: समाज में दरार डालने का काम करती है सपा : राजभर

जफराबाद में किया राजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वाराणसी में क्षत्रिय और राजभर समाज के बीच हुए विवाद के लिए सपा को आड़े हाथों लिया। कहा सपा का पुराना इतिहास रहा है कि वह विभिन्न जातियों के बीच विवाद पैदा कर समाज में दरार डालने का काम करती है। श्री राजभर शुक्रवार को जफराबाद विधानसभा के इस्माइला गांव में राजा सुहेल देव के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा जातियों के बीच संघर्ष को बढ़ावा दिया है। उदाहरण देते हुए कहा कि सपा ने इटावा में यादव और क्षत्रियों, आगरा में दलित और क्षत्रिय, और देवरिया में ब्राह्मण और यादवों के बीच संघर्ष उत्पन्न किया। अब वही काम वाराणसी में राजभर और क्षत्रियों के बीच किया गया। लेकिन लोगों ने अपनी समझदारी से इस मुद्दे को सुलझा लिया।


श्री राजभर ने आगे कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सपा, भाजपा, या अन्य दलों से कोई गठबंधन नहीं होगा। सपा सुप्रीमो  अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश जी हमेशा आक्रामक रहते हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का विरोध किया, किसानों को सम्मान निधि का विरोध किया, आयुष्मान कार्ड का विरोध किया। कुछ लोग पाकिस्तान का पानी पीकर आ गए हैं, इसलिए सपा का काम हमेशा विरोध करना ही है। इससे पहले उन्होने महाराजा सुहेल देव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके पुत्र अरविंद राजभर भी मौजूद थे।

Admission Open 2025-26   रामअधार सिंह महाविद्यालय   सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)   🏫 बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय  &  R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY  सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर   COURSE OFFERED   D. Pharm | B. Pharm     डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर  ☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें