Jaunpur News: मो. आजम जैदी पुन: बनाए गए कांग्रेस के जिला महासचिव
12 वर्षों से इसी पद पर कर रहे पार्टी की सेवा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के जमीनी नेता और पार्टी में विगत 15 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे मो. आजम जैदी को एक बार फिर जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री जैदी विगत 12 वर्षों से इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब हो कि मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मुख्य आतिथ्य में जौनपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को कांग्रेस की मूल विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित रहने की शपथ दिलाई। साथ ही अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि वे अनुशासित रहते हुए जनसंपर्क की दिशा में ठोस कदम उठाएं और कांग्रेस की नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉ प्रमोद पाण्डेय, कोआर्डिनेटर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंजू संत, सुधाकर तिवारी, राजेश कुमार राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान, रामचन्द्र मिश्र व पंकज सोनकर ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा द्वारा किया गया। शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान ने कार्यक्रम में आए सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एमडीएम रसोई में गैस पाइप फटने से लगी आग
विज्ञापन |