Jaunpur News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बिरैली गांव में शनिवार तड़के लगभग 5 बजे एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में पैर फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बिरैली गांव निवासी 45 वर्षीय सभाजीत गुप्ता सुबह करीब 4 बजे धान की रोपाई के लिए खेत की जुताई करवा रहे थे। बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर पर लगे रोटावेटर के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलकर नीचे चला गया और रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह कट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घबराकर वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्पदंश से मृत दंपति के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए अनुग्रह राशि

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें