BREAKING

Jaunpur News: डीजे की दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी

Jaunpur News DJ shop's shutter broken and goods stolen
फोरेंसिक टीम ने की जांच

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मंगलवार रात सिधौनी गांव के हनुमान मंदिर के थोड़ी दूर स्थित डीजे की दुकान का शटर तोड़कर चोर डीजे म्यूजिक से संबंधित सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित जानकारी दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। बताते हैं कि सिधौनी गांव निवासी राम नवल राम डीजे म्यूजिक से संबंधित दुकान हनुमान मंदिर से थोड़ी दूर पर खोला है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब बारह से 12 बजे के बीच चोर दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा 3 डीजे मिक्सर, 4 एएसआरपी लाइट, दो स्टेपलाइजर, 11 साउंड डीजे बड़ी मशीन, 5 हैलोजन लाइट, 5 बंडल तार, 8 यूनिट हार्न, एक लाइट मिक्सर, 8 पीस डिमेक्स लाइट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने जांच कर जानकारी ली है।


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें