Jaunpur News: स्थगनादेश वाले जमीन पर शौचालय बनाने का आरोप, लगी न्याय की गुहार

नया सवेरा नेटवर्क

महराजगंज, जौनपुर। दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित करने के बाद भी दबंगों द्वारा स्थगन वाली जमीन पर शौचालय जबरदस्ती बनाया जा रहा है जिसको लेकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरियांव में राम अवध बनाम राधेश्याम द्वारा 2015 दीवानी न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव एवं उन्नति सम्भव है: कमलेश यादव

मुकदमा संख्या 169 में 2019 में स्थगनादेश पारित हुआ जिसमें उभय पक्ष को भी मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित हुआ लेकिन विपक्षी फूलचन्द पुत्र राम अवध लालचन्द द्वारा जबरदस्ती शौचालय बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत पीड़ित संजय मौर्य पुत्र राधेश्याम ने पुलिस अधीक्षक से किया। न्याय की गुहार लगाते हुये थानाध्यक्ष महराजगंज पर कोई कार्यवाही न करने और विपक्षी से मिले होने का आरोप लगाया। पीड़ित द्वारा इसके खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें