Jaunpur News: परिजन नहीं कर रहे थे शव का अंतिम संस्कार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सकलदेलहा गांव के पास सिकरारा-बरईपार मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के हरीगांव निवासी 40 वर्षीय सरोज पाठक की 10 जुलाई की रात लगभग 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पीड़ित के परिजनों द्वारा अपने ही पड़ोस के कुछ अज्ञात व 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र तेजीबाजार थाने में दिया। तेजी बाजार पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर लिया था।
इसके बाद सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और तेजी बाजार थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह तत्काल सक्रियता दिखाते हुए 2 घंटे के अंदर ही 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 11 जुलाई रात लगभग 10 बजे जब पीएम हाउस से शव घर पहुंचा तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पूछने पर परिजनों ने कहा कि जो अज्ञात आरोपी हैं उनकी भी गिरफ्तारी तत्काल की जाए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत
इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थानाध्यक्ष सिकरारा उदय प्रताप सिंह द्वारा परिजनों से बातचीत की गई और काफी समझाया गया। अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन भी दिया गया, तब जाकर परिजन 14 घंटे बाद यानी 12 जुलाई को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए लेकिन इसके पहले परिजनों द्वारा शव को विपक्षियों के घर रखने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से असफल रहे। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक सरोज पाठक का अंतिम संस्कार रामघाट पर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सिकरारा ने शनिवार की सायं 4 बजे बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
![]() |
विज्ञापन |