Jaunpur News: मां शीतला धाम में गुरू पूर्णिमा पर भक्तों ने टेका मत्था

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि में भक्तों में माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन किया। प्रातः मन्दिर के काल कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी शिव कुमार पंडा ने आरती पूजन किया। हवन-पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की गुरू पूर्णिमा तिथि होने से भोर से ही भक्तों की लंबी कतार माता रानी के दर्शन-पूजन करने के लिए लग गयी थी। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से माता रानी का दर्शन-पूजन के बाद हवन, पाठ करते नज़र आये। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। वहीं माता रानी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात काल भैरवनाथ मंदिर एवं मां काली में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इन्टरनेशनल अधिवेशन में शामिल होने के लिये डा. क्षितिज अमेरिका रवाना

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें