Jaunpur News: कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

बनीडीह मठिया के जिगर नट ने महिलाओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा, बिजली समस्या को लेकर उठी आवाज

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत स्थित हीरा वाशिंग पाउडर के नगर आवास पर कांग्रेस पार्टी की एक विशाल संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मड़ियाहूं विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. परमेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह रहे।बैठक के दौरान पूर्व प्रत्याशी कुंवर शिव बहादुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बनीडीह मठिया के जिगर नट सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने सभी को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि “किसी भी पार्टी की रीढ़ उसका संगठन होता है। 

यदि संगठन मजबूत हुआ, तो 2027 तक कांग्रेस न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि केंद्र में भी सरकार बनाएगी। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ पार्टी की पूरी टीम परछाईं की तरह खड़ी मिलेगी।बैठक के आयोजक अनिल कुमार सिंह को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन अगर जिलेभर में होते रहें, तो 2027 में कांग्रेस निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी।डॉ.परमेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ें।
बनीडीह मठिया निवासी जिगर नट ने महिलाओं के साथ सदस्यता लेते हुए गांव की बिजली समस्या को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अब तक बिजली का खंभा तक नहीं लगा है। इस पर जिलाध्यक्ष ने एक माह के अंदर गांव में बिजली पहुंचाने का आश्वासन दिया।बैठक का सफल संचालन आयोजक अनिल कुमार सिंह ने किया और सभी आगंतुक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताया।इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पति आर.सी. पांडेय, श्याम राज बाकुरे, संजय माली, विधानसभा प्रभारी विनय तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकपूर पटेल, मनोज दुबे, पूर्व प्रत्याशी कुंवर शिव बहादुर सिंह, केपी प्रजापति, साबिर अली, अजीत सिंह, सुनील दुबे गुड्डू, ओमकार यादव, इरशाद खान, गुलाबपति समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

9thAnniversary: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 9वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें