Jaunpur News: राजेपुर रामेश्वर धाम के मार्ग की हालत खराब

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के राजेपुर रामेश्वरम धाम की सड़क पर गंदा बदबूदार कीचड़ युक्त पानी जमा है जिससे श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। देखा गया कि सावन के सोमवार के पहले दिन उक्त मंदिर पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ आयी। मंदिर से थोड़ी दूर पहले सिरकोनी राजेपुर मार्ग पर बहरीपुर बागे में सड़क पर जगह-जगह गन्दा पानी जमा है। भक्तों को उसी गंदे पानी से होकर जाना-आना पड़ रहा है। कभी-कभी उक्त गड्ढों से चार या दो पहिया वाहनों से लोगों के कपड़ों में गन्दे पानी का छींटा पड़ जाता है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया कि उक्त मार्ग के गड्ढों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाय। सावन के पूरे माह भक्तों का तांता लगा रहता है। उनकी एवं स्कूल कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुये इन गड्ढों को सही कराया जा सकता है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें