Jaunpur News: चेकिंग अभियान जारी, 8 स्कूल वाहनों का चालान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में 1 जुलाई से स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 46 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें 08 वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन वाहनों का मौके पर चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 02 स्कूली वाहनों को थाने में निरुद्ध कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह एवं यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा ने किया। एआरटीओ ने जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों से अपील किया कि वे स्कूली वाहनों को नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार जारी रहेगा।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें