BREAKING

UP News: सई नदी में दो किशोर डूबे...उन्नाव से नहाने आए थे, लखनऊ में मिला शव

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में सई नदी में 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान 15 वर्षीय रौनक और शिवा के रूप में हुई। दोनों उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के जबरेला गांव के रहने वाले थे। बुधवार को दोनों नने के दौरान नदी में डूब गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मोहनलालगंज इलाके के ललूमर गांव के पास उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबरेला निवासी गोविंद प्रसाद लोधी के बेटे रौनक और अयोध्या प्रसाद उर्फ लाला साहू बेटे शिवा में अच्छी दोस्ती थी। दोनों अकसर साथ में रहते थे। बुधवार को दोनों अचानक गायब हो गए। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह ललूमर गांव के पास लोगों ने नदी में दो शव उतराता देखा। लोगों ने इसकी सूचना मोहनलालगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। कपड़ों से उनकी पहचान शिवा और रौनक के रूप में हुई। ललूमर गांव उन्नाव की सीमा पर है। यहां सई नदी का एक छोर लखनऊ और दूसरा उन्नाव जिले में पड़ता है। दोनों किशोरों का शव ललूमर गांव के पास मिला है। ललूमर गांव उन्नाव के जबरेला से करीब 1 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें | UP News: महिला की गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस की जांच में आया है कि बुधवार को दोनों किशोर जबरेला गांव के पास नदी में नहा रहे थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। शव बहकर ललूमर पहुंच गया। शव लखनऊ क्षेत्र में बरामद होने के कारण पोस्टमॉर्टम यहीं पर होगा। रौनक राजपूत अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। रौनक की दो विवाहित और एक अविवाहित बहन है। वो कक्षा 9वीं का छात्र था। रौनक की मृत्यु से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शिवा साहू की मां की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। शिवा अयोध्या प्रसाद उर्फ लाला साहू का बड़ा पुत्र था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। उसने 5वीं तक पढ़ाई की थी। दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

*रामअधार सिंह महाविद्यालय*   *_सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)_*   🏫 *बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय*  &  *R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY*  *सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर*   *_COURSE OFFERED_*   *_D. Pharm | B. Pharm_*     *डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर*  *☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807*
Ads




नया सबेरा का चैनल JOIN करें