BREAKING

UP News: स्कूल के पीछे पेड़ पर लटका मिला शव, पिता बोले- बेट की हुई हत्या

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हनुमंतपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले 25 वर्षीय रंजीत की मृत देह रामा कान्वेंट स्कूल के पीछे बबूल के पेड़ से लटकी मिली थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें | 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को ऐतिहासिक बनाने तैयारियां जोरों पर- विशाखापट्टनम में 5 लाख प्रतिभागियों के साथ पीएम कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रंजीत टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता दूधनाथ ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें