BREAKING

Jaunpur News: एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे महाराज…यूपीवाले बहुत लकी हैं- मुख्यमंत्री कर्मयोगी हैं : पुष्पेन्द्र सिंह | Naya Sabera Network

“ मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर यथार्थ गीता का हुआ पाठ और बच्चों ने 11 किलो का काटा केक”

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मीरगंज जनपद जौनपुर के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूज्य स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज की मानव धर्म शास्त्र के रूप में विश्व विख्यात कालजयी कृति “यथार्थ गीता” पाठ का भव्य आयोजन  ग्रामसभा करियांव-मीरगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय गंगा-यमुना सदन परिसर में किया। न्यायप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु मानव धर्म शास्त्र “यथार्थ गीता” पाठ का शुभारम्भ 4जून और समापन 5 जून को पंडित आनंदसागर शुक्ला,कोतवलिया के उमेश महाराज एवं आचार्य दीनानाथ तिवारी जी के श्रीमुख से किया गया।

one-heart-many-times-will-maharaj-win-people-lucky-chief-minister-karmayogi-pushpendra-singh

जन्मदिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के निवर्तमान सलाहकार सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने क्राइम और करप्शन पर मुख्यमंत्री योगी की जीरो टोल्लरेंस नीति की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के सुशासन का प्रतीक  हथियार बुलडोजर है,जिससे बिना किसी भेदभाव के दुर्दांत अपराधियों -भूमाफियाओं की अवैध सम्पत्ति और काली कमाई पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।कार्रवाही से आम जनता ख़ुश है और समाज की बहन-बेटियाँ सुरक्षित।

one-heart-many-times-will-maharaj-win-people-lucky-chief-minister-karmayogi-pushpendra-singh

अतिक्रमणकारियों और गुण्डे- माफियाओं के ख़िलाफ़ निर्णायक बुलडोजर की कार्यवाही से सरकार के ख़ज़ाने में लगातार राशि भी जमा हो रही है जिसे जनहित में योगी सरकार खर्च कर रही है। पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम यूपी वाले बहुत लकी हैं,जो हमें अभिभावक स्वरूप एक कर्मयोगी मुख्यमंत्री मिले हैं। जन्मदिवस कार्यक्रम के शेष चरण में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र युवराज सिंह के साथ उपस्थित बच्चों ने 11किलो का केक काटा तो महिलाओं ने सीएम योगी को भविष्य के पीएम  बताने वाले गाने गाए और अपने-अपने तरीक़े से शुभकामनाएं प्रेषित की।

one-heart-many-times-will-maharaj-win-people-lucky-chief-minister-karmayogi-pushpendra-singh

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व निदेशक गिरिजा शंकर तिवारी,भाजपा मीरगंज मंडल पूर्व अध्यक्ष रामनारायण सेठ,डॉक्टर संतोष सिंह,पूर्व विधायक राजपति,जजसिंह अन्ना,जयप्रकाश,आनंदसागर शुक्ल,राजेश मास्टर,एडवोकेट विनीता सिंह एवं करियांव गाँव की प्रधान आशा किन्नर भी क्षेत्र के अन्य गणमान्य संग मौजूद रहीं।

one-heart-many-times-will-maharaj-win-people-lucky-chief-minister-karmayogi-pushpendra-singh

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साहित्यकारों से प्रस्ताव आमंत्रित | Naya Sabera Network
Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें