Jaunpur News: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति के द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का लिया गया संकल्प | Naya Sabera Network

jaunpur-news-kinnar-samiti-atulya-welfare-trust-took-pledge-conservation-along-tree-plantation-environment-day-naya-sabera-network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य सुविधा, किन्नर एवं सांस्कृतिक संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वांचल की प्रसिद्ध मां शीतला धाम कार्य समिति के अध्यक्षता में मां शीतला पार्क में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की किन्नर समिति के पायल किन्नर के द्वारा वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया। शीतला धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने कहा कि गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के संतुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असंतुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया।



Jaunpur News: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति के द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का लिया गया संकल्प | Naya Sabera Network


अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट किन्नर समिति की पायल किन्नर ने कहा कि वृक्षों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है ऐसे में आए दिन हरे पेड़ों की कटाई जोरों से हो रही है। सर्वप्रथम हमें उन्हें रोकना है और आसपास में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना होगा, जिससे कि आने वाले समय में लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना हो जैसा कि कोविड-19 में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची हुई थी, हम ऐसे पेड़ लगाए हैं, जिनसे पर्यावरण में ज्यादा ऑक्सीजन उत्पन्न होगा। इस मौके पर आदर्श त्रिपाठी, त्रिजोगी त्रिपाठी, राजू भगत, ट्रस्ट परिवार के किन्नर समिति से शालू किन्नर, किरण किन्नर के साथ मंदिर प्रांगण के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे महाराज…यूपीवाले बहुत लकी हैं- मुख्यमंत्री कर्मयोगी हैं : पुष्पेन्द्र सिंह | Naya Sabera Network 


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें